उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने धर्मशाला आरटीओ कार्यालय के समीप एक बंद कमरे में रखे पुराने रिकॉर्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के प्रशासनिक रिकॉर्ड को लाइब्रेरी की तर्ज पर उचित स्थान मिलेगा। कांगड़ा जिला गठन से पूर्व जिले की अधिकतर तहसीलें पंजाब का हिस्सा रही हैं। उस समय का रिकॉर्ड भी इस बंद कमरे में रखा हुआ है। वर्तमान में यह सारा पुराना रिकॉर्ड आरटीओ कार्यालय के समीप एक बंद कमरे में रखा गया है। लेकिन इस कमरे की दीवारों में सीलन है और उचित देखरेख न होने से पुरानी किताबें और अन्य रिकॉर्ड खराब हो रहा है।