फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मौसम की मार से सेब बेल्ट तबाह, बागवानों को जगत सिंह नेगी ने दी सलाह

हिमाचल प्रदेश के मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा, "इस बार मौसम बहुत ही ज्यादा असामान्य रहा। बीच-बीच में ओलावृष्टि भी हुई है और व्यापक स्तर पर बरसात भी हुई है। बरसात के दिनों की तरह ही वर्षा हुई है। निश्चित तौर पर हमारी सेब बेल्ट और अन्य फसलों को काफी नुकसान हुआ है... कई जगहों पर बर्फबारी के बाद भी नुकसान हुआ है... मूल्यांकन करने के बाद ही कोई फैसला किया जा सकता है लेकिन मेरी हमेशा बागवानों से उम्मीद रही है कि समय रहते उन्हें फसल बीमा योजना का फायदा उठाना चाहिए। हर साल 20 दिसंबर तक आप अपना फसल बीमा करवा सकते हैं। इसमें खासकर गुठलीदार फलों और सेबों को लेकर कई पैमाने दिए हैं... ओलावृष्टि को भी आप उस योजना में शामिल कर सकते हैं... ज्यादा से ज्यादा बागवानों को अपने बाग-बगीचों का बीमा करवाना चाहिए जिसका लाभ उन्हें प्राकृतिक आपदा के समय अवश्य मिलेगा।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें