फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भोटा में फिर महिला नेतृत्व का परचम, सरोज अध्यक्ष और बलदेव उपाध्यक्ष

नगर पंचायत भोटा में दो दशक से अधिक समय से चली आ रही महिला नेतृत्व की परंपरा एक बार फिर कायम रही है। वार्ड नंबर दो से निर्वाचित पार्षद सरोज कुमारी को सोमवार को सर्वसम्मति से नगर पंचायत भोटा का अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं कांग्रेस समर्थित पार्षद बलदेव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों पदों के लिए किसी अन्य सदस्य ने नामांकन नहीं भरा, जिसके चलते उनका निर्वाचन निर्विरोध और सर्वसम्मति से हुआ। नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आयोजित विशेष बैठक एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत के सभी सात निर्वाचित सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से दोनों नामों पर मुहर लगा दी। सरोज कुमारी के अध्यक्ष बनने के साथ ही भोटा शहर में वर्ष 2007 से लगातार चली आ रही महिला अध्यक्षों की परंपरा को नया आयाम मिला है। खास बात यह है कि इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित होने के बावजूद नगर पंचायत की कमान एक महिला के हाथों में सौंपी गई है, जोकि शहर की राजनीति में महिला नेतृत्व के प्रति विश्वास और स्वीकार्यता के परिचायक बना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें