फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जब गांधी चौक पर भाजपा के जश्न में कांग्रेस विधायक पहुंचे तो खूब लगे ठहाके

गांधी चौक पर भाजपा के कार्यक्रम में अचानक कांग्रेसी विधायक कैप्टन रंजीत राणा पहुंच गए। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान यहां से गुजर सुजानपुर के कांग्रेस के विधायक कैप्टन रंजीत राणा ने कुछ देर के यहां रुक गए। करीब पांच मिनट के लिए वहां यहां पर रुके तो भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खूब ठहाके लगे। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष देशराज शर्मा सहित अन्य नेता भी उपस्थित रहे। सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत राणा विधानसभा चुनावों से पहले सुजानपुर भाजपा में मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं और धूमल परिवार के करीबियों में माने जाते रहे हैं। वर्तमान में वह सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें