फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: राणा के समर्थन में सुजानपुर भाजपा ने किया प्रदर्शन, एफआईआर रद्द करने की मांग

सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला में भाजपा नेताओं पर एफआईआर के बाद विपक्ष भी लामबंद हो गया है। पुलिस थानों में एफआईआर के बाद अब कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल एक-दूसरे को घेरने के लिए सड़कों पर हैं। भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा पर एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में सोमवार को सुजानपुर में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। भाजपा ने सुजानपुर थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन प्रेषित किया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि 14 जुलाई को गांधी चौक हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अशोभनीय और गाली कांग्रेस नेताओं की ओर लिखी गई है। ऐसे में इन नेताओं पर बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की जाए, अन्यथा 48 घंटे बाद पुलिस थाना का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मांग उठाई कि वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र राणा पर दर्ज एफआईआर रद्द की जाए तथा राजनीतिक द्वेष में कानून का दुरुपयोग बंद किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें