पुलिस चौकी टौणी देवी के अंतर्गत गवारड़ू पंचायत के टीहरी मोड़ पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट नीचे गिर गई। इस दौरान करसोह गांव के दो युवक विकास और सौरभ घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। घटना लगभग शाम पांच बजे की है। दोनों ही युवक अपने गांव जा रहे थे कि टीहरी मोड़ पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई। टौणी देवी पुलिस चौकी के एएसआई राजेश कटोच ने कहा कि घायलों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। मामले में जांच जारी है।