टाउन हॉल हमीरपुर में नगर परिषद हमीरपुर की ओर पीजी, कोचिंग सेंटर संचालकों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में व्यपार मंडल हमीरपुर के पदाधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने की। इस बैठक में पीजी संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा की। तीन के करीब कोचिंग सेंटर व पीजी संचालकों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में दो दिन के भीतर पीजी के निरीक्षण का निर्णय लिया गया है। यह निरीक्षण संबंधित विभागों की निगरानी में होगा। इस निरीक्षण के कार्य को 20 दिन के भीतर पूरा किया जाएगा। कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने कहा कि बैठक में पीजी संचालन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। इस बैठक के बाद अब पीजी में जाकर निरीक्षण का निर्णय लिया गया है। डीसी हमीरपुर के निर्देशों पर यह कार्य किया गया है।