फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में शिक्षकों को ड्रोन व रोबोट बनाने की बारीकियां सिखाईं

अंकेश डोगरा Updated Fri, 29 Aug 2025 07:21 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में चल रहे ड्रोन, रोबोटिक्स और एटीएल लैब प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों ने विभिन्न तकनीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रशिक्षक अंकुश और अमित ने शिक्षकों को रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स के मूल सिद्धांत, बेसिक कोडिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने शिक्षकों को प्रायोगिक कार्यों के माध्यम से ड्रोन व रोबोट बनाने की बारीकियां सिखाईं। कार्यशाला के जिला समन्वयक अनिल धीमान ने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के नौ स्कूलों के18 शिक्षक भाग ले रहे हैं।कार्यशाला में शिक्षकों को एटीएल लैब के उपकरणों का उपयोग कर विद्यार्थियों को नवाचार और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा देने के लिए मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने खुद मॉडल तैयार किए और तकनीक को समझते हुए विद्यार्थियों तक इसे पहुंचाने के लिए आवश्यक कौशल हासिल किए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें