महाराजा संसार चंद के गुरु बाबा स्वरूप गिर मंदिर में शनिवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाबा स्वरूप गिर ने जिस स्थान पर समाधि ली थी, वहां पर मंदिर का निर्माण किया गया है। प्रत्येक वर्ष मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाता है।