संत गुरु रविदास जयंती पर शनिवार को सुजानपुर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन रविदास सभा सुजानपुर की ओर से किया गया। शोभा यात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर बाजार में विभिन्न स्थानों से होकर निकली। महिलाओं ने भजन-कीर्तन करके आसपास का माहौल भक्तिमय बना दिया। आयोजकों ने कहा कि रविदास मंदिर में रविवार भंडारे का आयोजन किया जाएगा।