फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर गांधी चौक पर प्रदेश निर्माण कामगार संघ ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

प्रदेश निर्माण कामगार संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार से मजदूरों की कम्युनिटी बनाने की मांग की गई और श्रम कल्याण बोर्ड में हुई धांधली की जांच करने की मांग की गई। प्रदर्शन में मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के अलावा तिलकराज शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के बाद राज्य बोर्ड व जिला कार्यालयों में सहायता संबंधी लंबित पड़े आवेदनों को जल्द वित्तीय सहायता प्रदान करने की मांग रखी गई। ईकेवाईसी की प्रतिक्रिया सरल करने और इसे लोकमित्र केंद्रों व पंजीकृत मजदूर यूनियन के माध्यमों से करवाने का निर्णय लिया जाए। बोर्ड में स्थाई सचिव नियुक्त किया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को भी पूरा करने की गुहार लगाई। हिमाचल प्रदेश निर्माण कामगार संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि श्रम कल्याण की गलत नीतियां के विरोध में प्रदर्शन किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें