प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने आज हमीरपुर के हमीर होटल में प्रेस वार्ता की है। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा की जा रही बयान बाजी पर पलटवार किया है। प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस सरकार पूर्ण बहुमत में है। लेकिन भाजपा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल बयान बाजी कर रहे हैं कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार गिर जाएगी। प्रेम कौशल ने कहा कि कांग्रेस के पास 38 सीटें हैं । उप चुनाव में कांग्रेस तीन सीटों पर जीत हासिल करेगी। लेकिन भाजपा मुंगेरीलाल के सपने देख रही है और लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। वहीं, प्रेम कौशल ने कहा कि आशीष शर्मा ने मीडिया के सामने बयान दिया था की प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा उन्हें मंत्री पद दिए जाने का ऑफर दिया था प्रेम कौशल ने कहा कि अगर इस तरह का कोई ऑफर मुख्यमंत्री या कांग्रेस द्वारा आशीष शर्मा को दिया था तो बताओ निर्दलीय विधायक को क्या चाहिए था। लेकिन आशीष शर्मा आए दिन जनता के बीच बयान बाजी कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री उनकी बातों को नहीं सुनते थे, लेकिन आशीष शर्मा इस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं, यह समझ से परे हैं । आशीष शर्मा को जनता के बीच में यह बात स्पष्ट करनी चाहिए कि सच्चाई क्या है। प्रेम कौशल ने कहा आशीष शर्मा ने अपने निजी स्वार्थ के लिए जनता के साथ धोखा किया है। प्रेम कौशल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में देश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में ही प्रतियोगिकी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। ताजा मामले में नीट और यूजीसी का पेपर भाजपा के शासनकाल में ही लीक हुए हैं। जिस कारण युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो हमीरपुर सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में पेपर में धांधलियाँ की गई। प्रेम कौशल ने कहा पेपर लीक का धंधा भाजपा सरकार के समय ही पनपता है।