फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सर्वजनकल्याण सभा ने 100 से अधिक सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित

Krishan Singh Updated Fri, 05 Sep 2025 05:13 PM IST

सर्वजनकल्याण सभा की ओर से शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर विधानसभा के ब्राहलड़ी में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 10 पंचायतों के 100 से अधिक पूर्व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के पूर्व चैयरमैन शिक्षाविद डॉक्टर सुरेश सोनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ एनआईटी हमीरपुर में प्रोफेसर पवन शर्मा, शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त उपनिदेशक कुलभूषण राकेश ने वशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुरेश सोनी ने कहा कि शिक्षक ही वे मार्गदर्शक होते हैं, जो हमें सही दिशा दिखाते हैं। हमारे ज्ञान को बढ़ाने का काम करते हैं। हमें जीवन के कठिन मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेश सोनी ने सर्वजनकल्याणसभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि आप ने बहुत ही सराहनीय पहल पूर्व शिक्षकों को सम्मानित करने की की है। सर्व जनकल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि माता-पिता के बाद हमारे गुरुजन ही हमारा सर्वांगीण विकास करते हैं । शिक्षक समाज की रीढ़ होते हैं। वे हमारे जीवन के पहले गुरु होते हैं, जो हमें केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची शिक्षा भी देते हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक यशवीर जमवाल संस्था के उपाध्यक्ष बलवीर जमवाल नरेंद्र मोदगिल , देश राज शर्मा जय गोपाल ,हंसराज शर्मा, रोशन लाल शर्मा ,रवि धीमान सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित रहे

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें