फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सुजानपुर में गो रक्षा के लिए निकाली रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गो रक्षा व सम्मान अभियान के तहत गोपाल गोशाला खैरी व विनोद मेमोरियल गोशाला कमेटी समोना व अन्य लोगों ने सुजानपुर शहर में रैली निकाली। सुजानपुर सिद्धू चौक से शुरू हुई यह जागरूकता रैली मुख्य बस स्टैंड से होते हुए उपमंडल अधिकारी कार्यालय पहुंची। लोगों ने उपमंडल अधिकारी विकास शुक्ला के माध्यम से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल व प्रदेश मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र दिया। उन्होंने गो माता को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग की। इसके साथ प्रदेश की सड़कों पर जिस तरह से लावारिस गोवंश घूम रहा है उसको लेकर कठोर नियम बनाने की मांग की। उन्होंने हर पंचायत में गोशाला का निर्माण, हर घर में एक गाय को पालना सुनिश्चित करना व गो रक्षा के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें