फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा, गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे राजेंद्र राणा; सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को 48 घंटे का अल्टीमेटम पूरा होने के बाद स्वयं गिरफ्तारी देने सुजानपुर पुलिस थाना पहुंच गए। उनके साथ भाजपा मंडल सुजानपुर और बमसन के सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और थाने का घेराव किया। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि हमीरपुर में कांग्रेस नेताओं की ओर से प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इस संबंध में सुजानपुर थाने में शिकायत देने के बावजूद 48 घंटे बीतने पर भी पुलिस की ओर से मामला दर्ज नहीं किया गया। राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के खिलाफ शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में एफआईआर दर्ज कर दी जाती है, जबकि प्रधानमंत्री से जुड़े मामले में शिकायत के 48 घंटे बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या हिमाचल में अलग-अलग लोगों के लिए अलग कानून हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार से सवाल पूछना गुनाह है तो वह खुद गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंचे हैं। राणा ने कहा कि वह न भागेंगे और न ही जमानत लेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना और जनहित से जुड़े मुद्दे उठाना है। राजनीतिक मामलों से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पूर्व विधायक ने पुलिस से राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि शिकायतों पर कार्रवाई में किसी तरह का भेदभाव नहीं होना चाहिए। पुलिस थाने के घेराव के बाद भाजपा मंडल सुजानपुर और बमसन के नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें करीब ढाई महीने से लंबित बीडीसी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव जल्द करवाने की मांग की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव लंबित होने के कारण पंचायती राज संस्थाओं का काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने लंबित और अधूरे विकास कार्यों को भी जल्द गति देने की मांग उठाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें