लोक निर्माण विभाग ने करीब चार माह बाद अधर में छोड़ी में निकासी नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। दुकानदारों ने चार माह बाद 100 मीटर निकासी नाली का निर्माण शुरू होने से राहत की सांस ली है। अधूरी निकासी नाली का काम शुरू होने पर मजदूरों ने नाली में गंदा पानी भी निकालना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने मई माह में निकासी नाली का निर्माण शुरू किया था और आधी नाली बनाकर इसका काम बंद कर दिया। बुधवार को अमर उजाला में खोदाई के चार माह बाद भी नहीं बनी 100 मीट नाली शीर्षक से प्रकाशित हुई थी। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने अधूरी नाली का निर्माण शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि निकासी नाली का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शीघ्र ही निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। गंदे पानी की निकासी भी शुरू कर दी है।