राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर प्रेस रूम हमीरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर रहे। इस बार का थीम भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षा रहा। पत्रकारों ने इस विषय पर अपने अपने विचार साझा किए। सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली भ्रामक सूचनाओं पर चिंता व्यक्त की गई। यह भी माना गया कि इस वजह से मेन स्ट्रीम मीडिया पर भी विपरीत प्रभाव पड रहा है। हालांकि इस तरह की विकट परिस्थिति से निपटने पर भी विस्तृत मंथन हुआ। बात रखी गई कि सोशल मीडिया पर हर कोई पत्रकार बन रहा है लेकिन सही पत्रकार वही है जो तथ्यात्मकता के साथ खबर को प्रकाशित करता है। पुलिस अधीक्षक ने भी हमीरपुर मीडिया के कार्य तथा कानून का सहयोग करने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका बहुत अहम होती है। हर फील्ड में चेलेंज आते हैं लेकिन हमें उनका सामना करते हुए आगे बढ़ना है।