फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कांग्रेस अध्यक्ष पर बयान मामले में प्रेम कौशल ने सांसद अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर की ओर से लोकसभा में अपने वक्तव्य के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष और राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ऊपर लगाए गए आरोप न केवल निराधार हैं, बल्कि एक उम्रदराज नेता को अपमानित करने वाले भी हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे संघर्ष तथा सकारात्मक राजनीति करते हुए इस मुकाम पर पहुंचे हैं और वह देश की राजनीति के शीर्ष दलित नेता होने के साथ लोकसभा एवं राज्य सभा दोनों सदनों में भी वरिष्ठतम नेता हैं। कौशल ने कहा अनुराग ठाकुर आरोप साबित करने की मल्लिकार्जुन खरगे की चुनौती को स्वीकार करें अन्यथा अपने पद से त्यागपत्र दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें