फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीड़ बगेहड़ा जिला परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रवीण ठाकुर ने भरा नामांकन

अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 03:52 PM IST

जिला परिषद के बीड़ बगेहड़ा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रवीण ठाकुर ने बुधवार को नामांकन पत्र भर दिया। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुजानपुर डॉक्टर रोहित शर्मा के समक्ष प्रवीण ठाकुर ने नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलदेव सिंह, मंडल महामंत्री जगन कटोच, मंडल महामंत्री अनिल कौशल, मंडल मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर पूर्व बमसन ब्लाक समिति उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज कुमारी इत्यादि मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा ने कहा कि गारंटियों के बलबूते सत्ता में आई सुक्खू सरकार की अब अपनी कोई गारंटी नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा इस उपचुनाव को जीतकर सुक्खू सरकार की जन विरोधी नीतियों का करारा जबाव देगी। वहीं, उपचुनाव में प्रत्याशी प्रवीण ठाकुर ने कहा कि भाजपा को आम जनता का समर्थन है और जनता कांग्रेस सरकार से दुखी है। भाजपा बीड़ बगेहड़ा उपचुनाव जीतेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें