फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गुटों में बंटे भाजपाई बताएं पांच साल तक क्यों हाशिए पर रखा हमीरपुर- बिट्टू

अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Dec 2024 06:53 PM IST

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शुक्रवार को हमीरपुर शहर में स्थित निजी आवास के परिसर के साथ ही अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम देने के लिए तथा आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने तथा प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए ही यह कार्यालय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वह हर समय जनसेवा के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन प्रतिदिन यहां आने वाले लोगों की सुविधा के लिए काफी समय से एक कार्यालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, ताकि लोगों के साथ बेहतर ढंग से सीधा संवाद किया जा सके तथा उनकी समस्याओं के संबंध में आधिकारिक रूप से पत्राचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा कई भागों में बंटी हुई है। भाजपा के नेता बताएं की पांच साल में हमीरपुर को हाशिये पर क्यों रखा है। भाजपा के कार्याकाल में वह बस अड्डा क्यों नहीं बना जिसका सपना उनके ही नेता पूर्व मुख्यमंत्री धूमल ने देखा था। सीएम सुक्खू ने बस अड्डे का कार्य शुरू किया। वह मेडिकल कॉलेज में कैंसर अस्पताल लेकर आए और यह अत्याआधुनिक मेडिकल कॉलेज मुख्यमंत्री सोच की दूरगामी सोच का नतीजा है। इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर केक भी काटा गया तथा उपस्थित परिजनों और कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर कांग्रेस के कई पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें