फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में पुलिस भर्ती, बारिश के चलते इंडोर स्टेडियम में की अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच

खेल मैदान अणु के इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षा का आयोजन किया गया। बारिश के बीच अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया इंडोर स्टेडियम के अंदर की गई। भर्ती के लिए जिलाभर से 7680 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 5668 पुरुष जबकि 2012 महिला अभ्यर्थी हैं। जिला पुलिस की ओर से अभ्यर्थियों को सुबह 6:30 बजे ही भर्ती स्थल पर बुला लिया गया है। बारिश के चलते भर्ती की पंजीकरण प्रक्रिया स्टेडियम के अंदर करवाई जा रही है,जबकि अन्य गतिविधियां अभी तक शुरू नहीं हुई हैं। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा की भर्ती प्रक्रिया स्टेडियम के अंदर शुरू करवा दी गई है। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें