हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ प्रतियोगिता के समापन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर शशि कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर बढ़-चढ़कर खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने खेल मैदान में खिलाड़ियों से बातचीत की वही कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले में बिलासपुर की टीम ने हमीरपुर को हराया।