राजपूत सभा और सामान्य वर्ग समाज के पदाधिकारियों ने यूजीसी के फैसले को लेकर बुधवार को हमीरपुर बाजार में स्थित शिव मंदिर में हवन यज्ञ किया। हवन में बच्चों सहित साधु-संतों और सामान्य वर्ग के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। अंत में कन्या पूजन के साथ हवन का समापन हुआ। इस यज्ञ का प्रमुख उद्देश्य गुरुवार को सर्वोच्च न्यायालय में यूजीसी की गाइडलाइंस पर सुनवाई को लेकर किया, जिसमें सरकार सर्वोच्च न्यायालय की ओर से निर्देशित आदेश के अनुसार अपना जवाब दायर करेगी। इस मौके पर राजपूत सभा के जिला महासचिव जोगिंद्र ठाकुर, सामान्य वर्ग संयुक्त समाज के अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष राकेश पुरी राजपूत महासभा के रविंद्र सकलानी, ओम प्रकाश ठाकुर, वासुदेव ठाकुर, राजेश ठाकुर, कैप्टन विजय, संजय चौहान, तिलक राज शर्मा, डॉक्टर तिलक राज शर्मा मौजूद रहे।