राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर में दिव्यांग कल्याण समिति की ओर से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पोस्टरों के माध्यम से दिव्यांगों की समस्याएं उनके प्रति समाज की सहानुभूति और सरकार के बेहतर प्रयासों को दर्शाया। कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जितेंद्र बनवाल ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए पेरित किया। प्रतियोगिता में नंदिता प्रथम, नीलाक्षी द्वितीय और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर यूनिट की समन्वयक प्रो. वंदना सूद, डॉ. दिव्या शर्मा, प्रो. राजीव कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।