फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नादौन में लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक से दिया वन संरक्षण का संदेश

आगामी गर्मी के सीजन में वनों को आग से बचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा आरंभ किए गए विशेष जागरुकता अभियान के तहत शनिवार को विकास खंड नादौन की ग्राम पंचायत घलूं और ग्राम पंचायत धनेटा में कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध सांस्कृतिक दल नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नटराज कला मंच के अध्यक्ष राजीव जस्सल के नेतृत्व इन लोक कलाकारों ने बताया कि वनों को आग से बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। ग्राम पंचायत घलूं में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय प्रधान सुनील कौशल, वार्ड पंच देवराज, मुकेश, लता, सीमा, सचिव सुरेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत धनेटा के कार्यक्रम में प्रधान मधु बाला, वार्ड पंच किशोर शर्मा, रेणु बाला, अनीता चड्ढा, प्रसिद्ध समाजसेवी भारत भूषण और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने डीडीएमए के इस जागरुकता अभियान की काफी सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें