सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रकृति के अनुपम नैसर्गिक सौंदर्य, देवों की पावन धरा, वीरों के शौर्यगाथा से रची-बसी वीरभूमि सांस्कृतिक रूप से समृद्ध व देवभूमि हिमाचल दिवस की वे सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं मंगलकामनाए देते हैं। हमारा हिमाचल देश का अग्रणी राज्य बने, भारत का सिरमौर बने, प्रदेश के समग्र विकास और प्रगति की कामना करता हूं। उन्होंने इस पावन अवसर पर परस्पर सौहार्द को बनाए रखते हुए अपनी लोक संस्कृति, गौरवशाली विरासत को सहेजने के संकल्प को दोहराते हुए देवधरा के निरंतर विकास में अपना योगदान देते रहने का प्रण लेने का आह्वान किया।