फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जिप वार्ड चमनेड़ में चर्चित मौका रिपोर्ट देने वाले पटवारी के किन्नौर तबादले पर विधायक ने उठाए सवाल

जिला परिषद चमनेड़ वार्ड चुनाव से जुड़े विवाद में मौका रिपोर्ट देने वाले पटवारी के तबादले को लेकर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। बलोह पटवार सर्कल में तैनात पटवारी अमित कुमार का तबादला किन्नौर जिले की पूह तहसील के दुर्गम क्षेत्र गियाबैंग किए जाने पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और इसे ईमानदार कर्मचारी को मिली सजा करार दिया है। जिला परिषद चमनेड़ वार्ड से चुनाव लड़ने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी रोहित शर्मा का नामांकन रिर्टनिंग अधिकारी एसडीएम हमीरपुर की ओर से अवैध कब्जे से जुड़े मामले में रद्द किया गया था। एसडीएम के इस फैसले के खिलाफ प्रत्याशी रोहित ने हाईकोर्ट में चुनावी याचिका दायर की थी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान संबंधित पटवारी ने अपनी मौका रिपोर्ट सौंपी थी। इस आधार पर रोहित शर्मा ने इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी, जहां उन्हें राहत मिली। हाईकोर्ट ने एसडीएम को अपने फैसले पर पुर्नविचार करने के निर्देश दिए। हाईकोर्ट के निर्देशों और मौजूदा तथ्यों के आधार पर एसडीएम को फैसला पलटना पड़ा और रोहित शर्मा को चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गई। इसके बाद रोहित शर्मा जिला परिषद सदस्य निर्वाचित भी हो गए। इसी बीच बलोह पटवार सर्कल में कार्यरत पटवारी अमित कुमार का आठ जून 2026 को तबादला किन्नौर जिले के गियाबैंग क्षेत्र में कर दिया गया। हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि जिस पटवारी ने अपनी ड्यूटी के तहत रिपोर्ट तैयार की, उसका दुर्गम क्षेत्र में तबादला कर दिया गया। इससे गलत संदेश जाता है। जनता सब देख रही है और इसका जवाब समय आने पर देगी। हमीरपुर में आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा पांचों सीट जीतेगी। कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं को जनादेश से जनता जवाब देगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें