तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की ओर से रविवार को राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर में लेटरल एंट्री एंट्रेस टेस्ट लीट का आयोजन किया गया। परीक्षा के लिए लगभग 200 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें से 173 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के प्राचार्य चंद्रशेखर ने कहा कि परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया गया है।