फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सुजानपुर वसंत उत्सव के लिए शहर में ढोल बजाकर लोगों को दिया निमंत्रण

14 फरवरी बुधवार को ऐतिहासिक रामचंद्र मंदिर टिहरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वसंत उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिहरा में इस आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अधिक से अधिक लोग वसंत उत्सव में आए, इसको लेकर ढोल बजाकर लोगों को निमंत्रण भी दिया जा रहा है। वसंत उत्सव को लेकर प्रतिवर्ष महाराजा संसार चंद के महलों एवं वहां पर स्थित प्रसिद्ध रामचंद्र मंदिर प्रांगण में इस आयोजन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। विशेष हवन, पूजा-पाठ करने के बाद पीली पगड़ी भगवान को पहनाई जाती है और उसके बाद उपस्थित जनसमूह को भी पीली पगड़ी बांधी जाती है। इस वर्ष भी वसंत उत्सव का आयोजन भव्य तरीके से करने के लिए आयोजकों में खासा उत्साह है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते हुए वसंत उत्सव एवं वसंत पर्व का अभिवादन करने के लिए लोग अपने-अपने तरीके से तैयारी में लग गए हैं। मंगलवार को इस आयोजन को लेकर सुजानपुर शहर में हर वर्ग को निमंत्रण दिया गया। वसंत उत्सव को लेकर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिहरा के ऐतिहासिक महाराज संसार चंद के महलों व रियासत कालीन रामचंद्र मंदिर प्रांगण में वसंत उत्सव को एक दिन का मेला आयोजित होता है। विशेष भंडारा लगाकर लोगों को प्रसाद वितरित किया जाता है। पीली पगड़ी व पीले रंग का हलवा वसंत उत्सव के आकर्षण का केंद्र रहता है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें