फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: पेंशनरों की देनदारियों को भी हरी झंडी दें उपमुख्यमंत्री, बृज लाल ठाकुर ने उठाई मांग

हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक में पेंशनरों की लंबित देनदारियों और वित्तीय लाभ जल्द जारी करने की मांग उठाई गई। बस अड्डा हमीरपुर में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नंद लाल चौहान ने की, जबकि प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बैठक में 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पेंशनरों को पांच, 10 और 15 प्रतिशत एरियर जल्द जारी करने तथा परिचालकों को दो विशेष वेतन वृद्धियां देने की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा गया। आम सभा ने इस प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित कर दिया। प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को कई जगह हरी झंडी दे रहे हैं। उन्होंने आग्रह किया कि पेंशनरों की लंबित देनदारियों को जारी करने के लिए भी इसी तरह हरी झंडी दी जाए। उन्होंने बताया कि जुलाई माह की पेंशन नौ तारीख को मिल गई है। वहीं, पेंशनरों के अन्य लंबित वित्तीय लाभों को लेकर मंच लगातार सरकार के समक्ष अपनी मांगें रख रहा है। बृज लाल ठाकुर ने बताया कि कुछ दिन पहले मंच के प्रतिनिधियों ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की थी। इस दौरान तीन प्रतिशत डीए जारी करने का मामला उठाया गया। उनके अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि तीन प्रतिशत डीए इसी माह जारी कर दिया जाएगा। मंच के कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर ने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष बृज लाल ठाकुर की अगुवाई में कल्याण मंच पेंशनरों के हितों के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। महामंत्री रूप चंद ने बताया कि एक जनवरी 2016 के एरियर से जुड़े मामले के फैसले का भी जल्द आने की उम्मीद है। बैठक में शिव लाल, कुलवंत, मदन, प्रेमलाल सहित काफी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें