फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC Pensioners: माह की पहली तारीख को मिले पेंशन, पेंशनरों ने सरकार से उठाई मांग

एचआरटीसी पेंशनर समस्या समाधान मंच हमीरपुर की बैठक मंगलवार को चालक प्रशिक्षण केंद्र हमीरपुर में हुई। बैठक में पेंशनरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। मंच के मुख्य सलाहकार देवराज भी बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में सरकार से लंबित मांगों का जल्द समाधान करने की मांग उठाई गई। मंच के जिला अध्यक्ष तारा चंद ने कहा कि एचआरटीसी पेंशनरों को हर माह की पहली तारीख को नियमित रूप से पेंशन मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पेंशन भुगतान के लिए कोई निश्चित तारीख तय नहीं होने के कारण वरिष्ठ पेंशनरों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर पेंशन नहीं मिलने से पेंशनरों के सामने दवाइयों और रोजमर्रा की जरूरतों का खर्च चलाने में दिक्कत आती है। उम्रदराज पेंशनरों के लिए पेंशन ही आय का प्रमुख साधन है, ऐसे में इसके भुगतान में देरी उनकी परेशानी बढ़ा देती है। बैठक में पेंशन भुगतान के अलावा महंगाई भत्ते और अन्य लंबित वित्तीय लाभों को लेकर भी चर्चा हुई। पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि पेंशन भुगतान की एक निश्चित तारीख निर्धारित की जाए और हर माह उसी तारीख को पेंशन उनके खातों में पहुंचाई जाए। पेंशनरों ने कहा कि सरकार के साथ हुई वार्ताओं के दौरान कई बार उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अभी तक अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने सरकार से वार्ता में किए गए आश्वासनों को जल्द लागू करने की मांग की। बैठक में मोती लाल, जसवंत सिंह, प्रेम सिंह, बलराज, कमलेश कुमार सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें