हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच हमीरपुर इकाई की मासिक बैठक चालक प्रशीक्षण केंद्र बस स्टैंड हमीरपुर में जिलाध्यक्ष अजमेर ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव नंदलाल ने बैठक में विशेष रूप से शिरकत की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बैठक में कहा कि प्रदेश में हो रहे पैंशनरों के प्रदर्शन तब तक जारी रहेंगे जब तक सरकार परिवहन पैंशनरों को वार्ता के लिए नहीं बुलाती। कहा कि जिलाध्यक्ष ने बैठक में कहा कि परिवहन से करीब 8000 कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और करीब 350 करोड़ रुपये की राशि सरकार से लेनी है। घोषणा 30 अगस्त 2024 को कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजलाल ठाकुर ने ऊना में रोष रैली को संशोधित करते हुए कर दी है साथ में सचिवालय कर्मचारी संगठन को भरपूर सहयोग देने की भी घोषणा करदी गई है जिसका सचिवालय संगठन ने स्वागत किया है