फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे को मारी टक्कर, हमीरपुर मिनी सचिवालय के बाहर हुआ हादसा

अंकेश डोगरा Updated Sat, 24 Aug 2024 12:10 PM IST

सुजानपुर मार्ग पर मृदुल चौक पर आधी रात को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिजली के खंभे को टक्कर मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर शाहिद मृदुल शर्मा स्मारक के साथ बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिससे बिजली का खंबा टूट गया है। वहीं, जिस समय यह टक्कर हुई तो उसे समय एक बड़ा धमाका हुआ जिससे आसपास के लोग भी डर गए। वहीं, बिजली का खंभा टूट जाने से हमीरपुर से सुजानपुर वाया अनु जाने वाला मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है और केवल दो पहिया वाहन ही इस मार्ग से गुजर पा रहे हैं, क्योंकि बिजली का खंभा टूट जाने के चलते सड़क के दोनों और तारें गिरी पड़ी हैं। हालांकि आधी रात को हुए इस हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक ट्रक वहां से फरार हो चुका था। बिजली का खंभा टूट जाने के चलते आधी रात से मृदुल चौक के आसपास की बिजली बाधित रही तो मिनी सचिवालय की बिजली भी गुल रही है। बता दें कि बिजली के टूटे हुए खंभे को बदलने के लिए आज शनिवार को विभाग को काफी समय लग सकता है जिसके चलते मिनी सचिवालय में आज बिजली न होने से कामकाज भी ठप रहेगा और इससे दिनचर्या के कामों को निपटने के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजली बोर्ड हमीरपुर के एसडीओ सौरव ने कहा कि सूचना मिलते हैं यहां पर कर्मचारियों को भेजा गया है। क्षतिग्रस्त खंभे को हटाया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें