आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालग झरेरी में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 89 लोगों के एक्सरे किए गए। इस दौरान दो लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीबी से घवराने की आवश्यकता नहीं है। इसका इलाज संभव है।