फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर ने हासिल की 16 ट्रॉफियां

अंडर 14 छात्र व छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर जिला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार हमीरपुर जिला का नाम रोशन किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमीरपुर ने विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में 16 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक हमीरपुर कमल किशोर भारती ने बताया कि पिछले वर्ष जिला हमीरपुर ने राज्य स्तरीय खेलों में पहला स्थान प्राप्त प्राप्त किया था। इस बार भी राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में 16 ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया है। विभिन्न खेलों ताइक्वांडो छात्रा और छात्र वर्ग, जूडो छात्र वर्ग, फुटबॉल छात्र वर्ग, योगा छात्रा वर्ग, बास्केटबॉल छात्रा वर्ग, एथलेटिक्स में छात्र वर्ग, वन ऐक्ट प्ले छात्र और छात्रा वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान बास्केटबॉल छात्र वर्ग, खो खो छात्र वर्ग योगा छात्र वर्ग में प्राप्त किया। जूडो में छात्रा वर्ग में, हैंडबॉल छात्रा वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उपनिदेशक ने उपलब्धियों का श्रेय अपने सहयोगी डिप्टी डीओ वंदना कुमारी, एस ओ लवी प्रशांत, एडीपीओ अश्विनी कुमार, विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, जिला शारीरिक शिक्षक संघ प्रधान राकेश कुमार को दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें