सीनियर सिटीजन काउंसिल हमीरपुर के टाउन हॉल में आयोजित चुनावी प्रक्रिया में मतदाता सूची में दर्ज मतदाता की संख्या से अधिक मतदान होने पर हंगामा हुआ। मतदाता सूची में मतदाता के मिसमैच होने से चुनावी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हुई। बहसबाजी और तनाव के बीच यह बेनतीजा रही। आपसी सहमति नहीं बनने पर चुनावी प्रक्रिया अधूरी रही और कोई भी निर्णय नहीं हो सका। चुनाव की आगामी तिथि के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। पुलिस की मौजूदगी में चुनावी कार्यक्रम में तहसीलदार नरेश आब्जर्वर के तौर पर पहुंचे।। चुनाव प्रक्रिया शुरू करने से पहले मैदान में उतरे भगवान दास शास्त्री तथा तेजनाथ को आपस में बातचीत करने का अवसर प्रदान किया। उसके बाद प्रधान पद पर मतदान शुरू हुआ। एक निश्चित समय के बाद दरवाजा बंद किया । उस दौरान हॉल में करीब 247 सदस्य थे। लेकिन वेटिंग करीब 253 सदस्यों ने की। इस पर हंगामा शुरू हुआ। आरोप यह भी लगे कि दोपहर 11 बजे तक करीब 27 सदस्य हॉल में मौजूद थे। उनके वोट नहीं पड़े। आपसी गहमागहमी और अनियमितता के आरोप पर चुनावी प्रक्रिया खत्म नहीं हुई और अधर में लटक गई।