फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: अपमान का सबब बनकर रह गया बलिदानी स्मारक, लोगों का स्वागत कर रहे मुख्य गेट पर लगे ईंटों के ढेर

वीरभूमि हमीरपुर के वीर सपूतों के याद में बन रहा युद्ध स्मारक अव्यवस्था के चलते बलिदानियों के सम्मान की बजाय अपमान का सबब बन कर रह गया है। निर्माणाधीन युद्ध स्मारक में फैली अव्यवस्थाएं शासन की संवेदनहीनता को दर्शा रही है। बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा की बलिदान दिवस पर अधिकारी और नेता यहां पर फूलमालाएं चढ़ाने पहुंचे लेकिन वर्षों से स्थिर अव्यवस्था में तिनके भर का बदलाव नहीं हुआ। जिला मुख्यालय से 300 मीटर दूर निर्माणाधीन इस स्मारक के मुख्य गेट पर लगे ईंटों के ढेर लोगों का स्वागत कर रहे हैं। बलिदानी कैप्टन मृदुल शर्मा की जयंती पर जिला प्रशासन के साथ कईं बड़े नेता उन्हें सम्मान देने लिए पहुंचे लेकिन स्मारक स्थल पर फैली अव्यवस्थाओं की ओर से किसी ने ध्यान नहीं गया। युद्ध स्मारक के चारों ओर निर्माण सामग्री फेंकी हुई हैं। स्मारक के साथ लगे डंगे दरारें आ गई हैं लेकिन बजट की कमी होने का हवाला देकर अधिकारियों ने कार्य को बंद कर दिया है। स्मारक का निर्माण सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से करवाया जा रहा है। इस पर करीब 74 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। युद्ध स्मारक के साथ लोगों के बैठने के लिए बनाए गए स्टेडियम पर लगाई गई टाइलें भी टूट गई हैं लेकिन बजट का हवाला देकर कार्य में देरी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें