फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: द जिला सहकार विकास संघ का हुआ चुनाव, सर्वसम्मति से यशवीर पटियाल बने चैयरमैन

शुक्रवार को जिला सहकार विकास संघ का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से यशवीर पटियाल को द सहकार विकास संघ का अध्यक्ष चुना गया तथा सुशील सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया है। दोनों लोगों को ढोल नगाड़ों और मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस मौके पर अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने साथ निदेशकों का आभार जताया है। जिन्होंने सर्वसम्मति से यशवीर पटियाल और सुशील सिंह ठाकुर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना है। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विक्रम बन्याल सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं इस मौके पर चुनाव अधिकारी राजेश कौशल ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव निर्धारित किए गए थे जिसमें सभी निदेशक मंडल के सदस्य मौजूद थे और सातों ने सर्व समिति से यशवीर पटेल को अध्यक्ष और सुशील सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया है। वहीं इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने सभी सात निदेशकों का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि लगातार कई वर्षों से सहकार विकास संघ में विकास नहीं हो पाया है। विकास संघ के विकास लिए उचित प्रयास किये जाएंगे। जिन सहकारी समितियां में भ्रष्टाचार पनपा है। उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष यशवीर पटियाल ने बताया कि सहकार विकास संघ के लिए हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने पांच लाख रुपये की घोषणा की थी । जिसको लेकर तीन लाख रुपये सहकार विकास संघ के खाते में आ चुका है और जल्द ही कार्यालय के लिए भवन निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें