फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सेना ने बलिदानी दिनेश के माता-पिता को किया प्रशस्ति पत्र भेंट

कारगिल युद्ध के बलिदानी दिनेश लगवाल के बलिदान को आज भी भारतीय सेना याद करती है। 26 वर्ष बाद बलिदानी दिनेश लगवाल की पुण्यतिथि वार्षिक श्राद्ध के अवसर पर भारतीय सेना के जवान उनके पैतृक गांव अंदराल पहुंचे। बलिदानी के पिता कैप्टन भूप सिंह व माता विद्या देवी को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। सेना के अधिकारियों को देख माता-पिता भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक गए। दिनेश लगवाल बमसन की भटेड़ पंचयात के अंदराल गांव से संबंध रखते थे। भूप सिंह ने बताया कि बेटे ने देश के लिए बलिदान दिया है। भारतीय सेना 26 वर्ष बाद भी बेटे और परिवार को याद रखती है। यह सम्मान न केवल मेरे परिवार बल्कि पूरे बमसन के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें