सदर थाना के तहत बुजुर्ग की अश्लील वीडियो बनाकर ठगी के आरोपी ने पुलिस जांच में अहम खुलासे किए गए हैं। शिकायतकर्ता के बैंक खाते से विभिन्न तिथियों में कुल 16,33,500 रुपये की राशि धोखाधड़ी से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की थी। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पांचवे गिरफ्तारी बीते दिन उत्तर प्रदेश से मोहम्मद इरफान पुत्र मोहम्मद हसीव निवासी दरियाबाद उत्तर प्रदेश की हुई है। जगजीत सिंह सोढी निवासी हमीरपुर की शिकायत पर सदर थाना में 27 सितंबर 2022 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के बैंक खाते से विभिन्न तिथियों में कुल 16,33,500 रुपये की राशि धोखाधड़ी से अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों के विरुद्ध मुख्य चालान 30 सितंबर 2025 को अदालत में प्रस्तुत किया जा चुका है। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी मोहम्मद इरफान के बैंक खाते में 25 सितंबर 2022 को दो लाख की राशि ट्रांसफर की गई थी, जो सह-आरोपी सचिन द्वारा अपने बैंक खाते से भेजी गई थी। आरोपी मोहम्मद इरफान घटना के बाद से फरार चल रहा था । तकनीकी जांच के माध्यम से पुलिस टीम ने तीन जनवरी को वांछित आरोपी मोहम्मद को गिरफ्तार किया था। आरोपी छह जनवरी तक पुलिस रिमांड पर है। मंगलवार को आरोपी को पुन: कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है।