फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुरेश सोनी बोले- नामांकन से एक घंटा पहले मिली समर्थित प्रत्याशी बनने की जानकारी

जिला परिषद हमीरपुर के ताल वार्ड में बड़ा सियासी ड्रामा देखने को मिला है। अजय चंदेल और सुशील ठाकुर की बजाय यहां पर भाजपा ने सुरेश सोनी पर दांव चला है। हालांकि तीनों ही नामांकन करने के लिए पहुंचे थे लेकिन रिर्टनिंग ऑफिसर एसडीएम हमीरपुर के चैंबर में आधा घंटा तक बिताने के बाद अजय और सुशील पार्टी समर्थित प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन से पीछे हट गए। पहले सुरेश सोनी ने नामांकन दाखिल किया और वह बाहर आ गए। इसके बाद अजय चंदेल और सुशील ठाकुर बिना नामांकन के बाहर आ गए। भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुरेश सोनी ने कहा कि दो बजे ही उन्हें जानकारी मिली कि उन्हें पार्टी समर्थित प्रत्याशी तय किया गया है। सुशील ठाकुर और अजय चंदेल भी पार्टी कार्यकर्ता हैं। वह पार्टी की बेहतरी के लिए उनके साथ प्रचार करेंगे। यहां पर भाजपा जीत हासिल करेगी। यहां पर पार्टी को कोई राजनीतिक नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें