फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सुनील शर्मा बिट्टू बोले- मुख्यमंत्री ने सुनी गरीब एवं लाचार खोखाधारकों की पुकार

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को यहां बस स्टैंड के निकट लगभग 35 लाख रुपये की लागत से खोखाधारकों के लिए बनने वाली दुकानों और एपीएमसी की अपनी मंडी-ग्रामीण हाट का शिलान्यास किया। इसके बाद रानी झांसी पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गरीब एवं लाचार खोखाधारकों की पुकार सुनते हुए इन्हें पक्की दुकानों की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि इन खोखाधारकों को उजाड़ दिया गया था और इनके पुनर्वास के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री ने इन खोखाधारकों का पुनर्वास सुनिश्चित किया है। इन खोखाधारकों के लिए दुकानों के निर्माण के साथ-साथ मुख्यमंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए ग्रामीण हाट बनाने का निर्णय भी लिया गया है। इससे ग्रामीण महिलाओं को अपने उत्पादों की बिक्री के लिए एक उपयुक्त जगह मिलेगी और इन उत्पादों को अच्छे दाम मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें