फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सतपाल सत्ती बोले- मोदी सरकार बनते ही देश ने विकास में पकड़ी गति, हर वर्ग का हुआ उत्थान

होटल हमीर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सतपाल सत्ती ने कहा कि 11 साल केंद्र सरकार के बेमिसाल रहे हैं और इस दौरान सभी वर्ग का कल्याण किया है। हालांकि शुरू में कांग्रेस मोदी सरकार को लेकर तरह तरह की बातें करती थी। इस अवसर पर भाजपा विधायक इंदद्रत लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा के अलावा पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, विजय पाल सोहारू भी मौजूद रहे। सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस कार्यकालों में सरकार के कार्यों को लकवा मार गया था, लेकिन वर्ष 2014 के बाद ही प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा हर वर्ग का ख्याल रखा और देश के विकास के लिए गति पकड़ी है। साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा की बात को लेकर और चाहे गरीब वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार में कार्य हुआ है। सतपाल सत्ती ने कहा कि ग्यारह सालों में बताया गया है कि गरीब की सेवा कैसे करनी है और वंचितों का सम्मान करने का लक्ष्य मोदी सरकार ने रखा था जिससे आज देश के अंदर गरीब रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के लिए अन्न योजना दी जा रही है। सत्ती ने कहा कि देश से गरीबी को मिटाने का प्रयास आजकल चल रहा है। सतपाल सत्ती ने कहा कि आगामी 21 जून को भाजपा विश्व योग दिवस मनाएगी और 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का दिवस मनाया जाएगा और 25 जून 1977 को आपातकालीन लगाने पर काला दिवस के तौर पर हर जिले में प्रदेश भर में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के विभिन्न कार्यक्रम चले हुए हैं और भाजपा हर साल रिपोर्ट कार्ड बनाती है और इस बार ग्यारह साल पूरे होने पर रिपोर्ट कार्ड पेश किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें