फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: डबरेड़ा पंचायत भवन के निर्माण को शुरू करने की गुहार

अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 May 2025 02:39 PM IST

ग्राम पंचायत डबरेड़ा के प्रधान ने पंचायत घर निर्माण के रोके गए कार्य को फिर से शुरू करने की गुहार उपायुक्त हमीरपुर से लगाई है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन को पंचायत घर निर्माण के लिए पंचायत के नाम करवाया गया है। सभी की सहमति से इस कार्य को किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन कनाल जमीन पंचायत भवन के लिए स्वीकृत हुई है। भवन निर्माण के लिए भी करीब 47 लाख रुपए की राशि स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि जब निर्माण कार्य शुरू किया गया तो कुछ लोगों ने बीडीओ के पास शिकायत कर दी। यह कहा गया कि जहां निर्माण किया जा रहा है वे काफी दूर है। इसके बाद से काम को रोक दिया गया है। पंचायत प्रधान ने यह भी आरोप लगाए कि एक ही परिवार के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर निर्माण के खिलाफ करवाकर बीडीओ को सौंपे गए हैं। उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर को 100 से अधिक लोगों का निर्माण के पक्ष में हस्ताक्षरित पत्र सौंपा है। मामले की जांच का जिम्मा एडीएम हमीरपुर को सौंपा गया है। पंचायत प्रधान डबरेड़ा सुरेश कुमार ने अपने लिखित पत्र में बताया है कि ग्राम पंचायत डबरेड़ा जोकि हाल ही में दूघली और डबरेड़ा को मिलाकर गठित की गई है जिसकी जनसंख्या 1300 के करीब है। इसमें पंचायत घर के रोके गए कार्य को शुरू करवाया जाए। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने बीडीओ के पास जाकर आपत्ति जताई है कि उनके गांव से पंचायत घर काफी दूर पड़ जाएगा। उन्होंने बताया कि यहां निर्मित पंचायत घर सभी के लिए सुविधा जनक होगा। इस अवसर पर उन्होंने 100 से अधिक लोगों का हस्ताक्षरित पत्र उपायुक्त को सौंपा। मामले की जांच का जिम्मा एडीएम को सौंपा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें