जंगल रोपा वार्ड से जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल ने सोमवार को एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में नामांकन पत्र दाखिल किया। अनिल कुमार युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं और जिला भाजपा में भी कई पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। इस वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार है जबकि भाजपा से बगावत कर अनिल भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से लंबे समय से जुड़े हैं। पंचायती राज में भी लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने भाजपा टिकट के लिए आवेदन किया था। चुनाव लड़ने का निर्णय क्षेत्र की जनता का है और वह चुनाव से हरगिज पीछे नहीं हटेंगे।