फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर रंजना देवी हत्याकांड: नाबालिग आरोपी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल, जांच के दायरे में कुछ लोग

सदर थाना के सासन पंचायत में रंजना देवी हत्याकांड में नाबालिग आरोपी की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में जिला पुलिस ने कुछ लोगों को जांच के दायरे में लिया है। बाल आरोपी की किसी भी जानकारी को सार्वजनिक करना कानूनन गलत है। ऐसे में सोशल मीडिया पर पहचान को उजागर करने वाले लोगों को पूछताछ के लिए जिला पुलिस ने तलब किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह से सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा न करें। जिला पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोपी नाबालिग है और आधार कार्ड के साथ अन्य दस्तावेजों की जांच में नाबालिग होने की पुष्टि हुई है। मामले में निष्पक्षता से जांच की जा रही है। लोगों से अपील है कि वह सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों के नाबालिग की फोटो शेयर न करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें