फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: सत्य नारायण मंदिर हमीरपुर के मुख्य महंत राकेश दास बोले- सनातन संस्कृति पूरी दुनिया को दिखा सकती नई राह

पेंशनर भवन हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज बस्ती हमीरपुर की ओर से हिंदू एकता समागम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री सत्य नारायण मंदिर हमीरपुर के मुख्य महंत राकेश दास मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बताया कि हमें अपनी संस्कृति के मूल को पहचाना चाहिए। वर्तमान समय में सनातन संस्कृति ही पूरी दुनिया को एक नई राह दिखा सकती है। हम सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जगवीर ने बताया कि भारत की भूमि स्वर्ग और मोक्ष का मार्ग दिखाने वाली है। देवता भी इस पुण्य भूमि पर मनुष्य रूप में जन्म लेने के लिए लालायित रहते हैं। आज पर्यावरण को लेकर पूरे विश्व भर में जो चुनौतियां हैं उन चुनौतियों का समाधान तभी हो सकता है जब हम अपने पर्यावरण के प्रति सजग और जागरूक होंगे। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर भी चिंता व्यक्त की गई। इससे पहले गायक पल्लवी चंदेल के भजनों पर लोग जमकर थिरके। कार्यक्रम में महंत वचन दास, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह सचिव पंकज भारतीय, सीनियर सिटीजन काउंसिल के अध्यक्ष विजय पुरी, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद आयोजन समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें