फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: राजेंद्र राणा बोले- विधानसभा में जनहित के मुद्दे रखने की बजाए मुझे कोस रहे

सुजानपुर के वर्तमान विधायक विधानसभा में जनहित के मुद्दे रखने की बजाए राजेंद्र राणा का कोसने में लगे हुए हैं। उन्हें चाहिए था कि आपदा में प्रभावित हुए परिवारों को घर बनाने के लिए रुपए मिलते। प्रदेश सरकार से सात लाख देने की बात कही है, लेकिन चार महीने के उपरांत भी रुपए जारी नहीं किए गए हैं। यह बात भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व भाजपा विधायक राजेंद्र राणा ने कही। उन्होंने कहा कि चबूतरा में आपदा से लोगों के घर उजड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं पीड़ितों के घर गए तथा मदद की है। बीते 25 सालों का संस्था के माध्यम से लोगों की मदद कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से प्रभावित को अब तक मात्र 25-25 हजार तथा विधायक ने पांच-पांच हजार की मदद की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक को विधानसभा में पूरा मुआवजा दिलवाने का मुद्दा उठाना चाहिए था जो उन्होंने नहीं किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें