प्राथमिक शिक्षा संघ हमीरपुर द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। इस दौरान प्राथमिक शिक्षा संघ के जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार में प्राथमिक शिक्षा संघ की आवाज को दबाने का काम कर रही है। रजनीश सिंह ने कहा कि शिक्षा निदेशक का एक जो ढांचा तैयार किया जा रहा है वह गलत है। उन्होंने कहा कि पहले भी शिक्षा निदेशक दो थे, लेकिन तब भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा था लेकिन अब शिक्षा विभाग का एक निदेशक कर दिया गया है। जो कि गलत है उन्होंने कहा कि शिक्षकों की वित्तीय ढांचे के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए तथा वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियों की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए। वहीं, रजनीश सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों की बंद नहीं की जानी चाहिए उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्राइमरी स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं बिल्कुल भी बंद नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले 27 और 28 वर्षों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने जा रही है। रजनीश सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने समय रहते उनकी मांगों को नहीं माना तो आगामी कुछ दिनों में प्राथमिक शिक्षा संघ द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा और आमरण अनशन किया जाएगा।