फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: विधायक लखनपाल का रिश्तेदार रिहा, आकाश शर्मा से पकड़ा गया था चिट्टा

बड़सर थाना के तहत समलेहड़ा जंगल में चिट्टे के साथ धरे गए विधायक इंद्रदत्त लखनपाल के रिश्तेदार आरोपी आकाश शर्मा के कॉल डिटेल रिपोर्ट और अन्य संपकों को पुलिस खंगाल रही है। पुलिस की ओर से आरोपी के फोन की जांच की गई है। इसके अलावा गलोड़ क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी शुभम शर्मा के रिकार्ड को पुलिस खंगाल रही है। दोनों के खिलाफ पहले से कोई केस दर्ज नहीं है। दोनों से कम मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ है जोकि कमर्शियल की श्रेणी में नहीं आता। ऐसे में आरोपियों को नियमों के तहत रिहा कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार इनपुट मिल रहे थे। इन दोनों आरोपियों से दो ग्राम से अधिक चिट्टा मिला है। चिट्टे का नशा बेहद विकराल समस्या बन रहा है। आम लोगों के साथ राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के घरों तक भी यह जहर पहुंच चुका है। आम जनमानस के साथ हर व्यक्ति इस नशा रूपी बीमारी त्रस्त है ऐसे में पुलिस जनता से सहयोग की अपील कर रही है कि नशे की चेन को तोड़ने में सहयोग करें। वहीं, इस विषय पर भाजपा विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का कहना है कि चिट्टा तस्करी के मामलों में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपी चाहे रिश्तेदार हो यहा बेटा वह कड़ी कार्रवाई के पक्ष में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें